Asian Games 2026 में भारत का सफर एक ऐसे खेल में शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम शायद बहुत से भारतीय खेल प्रशंसकों ने पहले सुना भी न हो- Teqball।Aichi-Nagoya Asian Games में Teqball पहली बार medal sport के रूप में शामिल किया गया है और 17 September से इसकी प्रतियोगिताएं शुरू हो रही हैं।
Asian Games में Teqball के पांच medal events हैं- Men’s Singles, Women’s Singles, Men’s Doubles, Women’s Doubles और Mixed Doubles। Competition 17 September से Nagoya में शुरू हो रहा है।
भारत की तरफ से Anas Baig, Declan Gonsalves और Quimcy Dsouza इस नए खेल में चुनौती पेश करेंगे। Quimcy Women’s Singles में उतरेंगी, जबकि Anas और Declan Men’s Doubles में जोड़ी बनाएंगे। Mixed Doubles में Anas और Quimcy साथ खेलेंगे।
दिलचस्प बात यह है कि Anas और Declan बिल्कुल नए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं हैं। दोनों ने 2024 World Teqball Championships में भारत के लिए Men’s Doubles Bronze medal जीता था। इसलिए Asian Games debut के बावजूद भारत के पास इस खेल में कुछ international pedigree मौजूद है।
आखिर Teqball है क्या?
इसे आसान भाषा में Football और Table Tennis का hybrid समझ सकते हैं।
खेल एक खास curved table पर football से खेला जाता है। खिलाड़ी football की तरह अपने पैर, सिर, छाती आदि से ball control कर सकते हैं, लेकिन हाथ और बांह का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
एक team/player ball को वापस भेजने से पहले अधिकतम तीन touches ले सकता है। एक ही body part से लगातार दो बार ball नहीं खेली जा सकती और खेलते समय table को touch करना भी foul है। Match best-of-three sets होता है और सामान्यतः एक set 12 points तक खेला जाता है।
इस खेल की शुरुआत Hungary में हुई। इसके creators Gabor Borsanyi, Gyorgy Gattyan और Viktor Huszar थे और 2016 में Brazilian football legend Ronaldinho ने Budapest में इसके public launch में हिस्सा लिया था।
भारत के तीनों खिलाड़ियों की कहानी भी दिलचस्प है। वे full-time traditional professional athletes जैसी जिंदगी नहीं जीते; एक digital marketing planner, एक content/operations professional और एक test engineer हैं। नौकरी के साथ Teqball को आगे बढ़ाते हुए अब तीनों Asian Games तक पहुंचे हैं।
इस बार खेल को एक बड़ा promotional boost भी मिलेगा। Barcelona और Spain के पूर्व कप्तान Carles Puyol Asian Games में Teqball promote करने Nagoya पहुंचेंगे और 20 September को finals तथा medal presentation से भी जुड़े रहेंगे।
Teqball के Rules क्या हैं?
Teqball देखने में Table Tennis जैसा लगता है, लेकिन इसमें racket नहीं बल्कि football skills काम आती हैं। मुकाबला खास curved TEQ table पर Size-5 football से खेला जाता है। Singles में दो और Doubles में चार खिलाड़ी होते हैं।
सबसे जरूरी rules:
- हाथ और बांह से ball नहीं छू सकते। पैर, सिर, chest, knee आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- Opponent की तरफ ball लौटाने के लिए अधिकतम 3 touches मिलते हैं।
- कोई खिलाड़ी एक ही body part से लगातार दो touches नहीं ले सकता।
- Ball को लगातार दो returns में भी एक ही body part से वापस नहीं भेज सकते।
- Doubles में दोनों partners का ball को touch करना जरूरी है, यानी अधिकतम 3 touches में कम-से-कम एक pass partner को देना होगा।
- Match Best of 3 sets होता है और हर set 12 points तक खेला जाता है।
- हर player/team को successful serve के लिए दो attempts मिलते हैं।
- 2026 के नए rule के मुताबिक हर 2 points के बाद service बदलती है।
- खेलते समय table या opponent को touch करना foul है।
- अगर ball table के edge से लगती है यानी edgeball, rally दोबारा खेली जाती है।
- 2026 से एक नया attacking rule भी है: singles player या doubles pair को हर set में अधिकतम दो ऐसे smashes की अनुमति है जिनमें ball Field of Play से बाहर चली जाती है
