सजा मंजूर, Asian Games नहीं छोड़ेंगी! World No.18 Alex Eala ने चुना देश

Alex Eala Asian Games 2026

World No.18 Alex Eala ने mandatory China Open की जगह Asian Games में Philippines का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया है। WTA exemption की मांग अभी लंबित है और मंजूरी नहीं मिलने पर उन्हें ranking penalty के साथ fine भी झेलना पड़ सकता है।

Philippines की tennis star Alexandra Eala ने Aichi-Nagoya Asian Games 2026 के लिए ऐसा फैसला लिया है, जिसकी कीमत उन्हें WTA Tour पर चुकानी पड़ सकती है।

21 साल की Eala इस समय World No.18 हैं और Asian Games women’s singles draw में highest-ranked खिलाड़ी हैं। लेकिन मुश्किल यह है कि Asian Games tennis competition और Beijing में होने वाला China Open WTA 1000 आपस में clash कर रहे हैं। China Open top-ranked eligible players के लिए mandatory tournament है।

इसके बावजूद Eala ने China Open की जगह Philippines के लिए Asian Games खेलने का फैसला किया है।

Philippines ने WTA से मांगी exemption

Philippines Tennis Association (PHILTA) ने WTA से Eala के लिए औपचारिक तौर पर exemption मांगी है। PHILTA Secretary General John Rey Tiangco के मुताबिक federation ने WTA को बताया है कि Eala Asian Games में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी और इसलिए mandatory China Open से छूट देने की मांग की गई है।

फिलहाल WTA का फैसला नहीं आया है। Reuters के मुताबिक WTA से इस मामले में प्रतिक्रिया भी मांगी गई है।

लेकिन Philippines Olympic Committee का रुख स्पष्ट है; WTA का फैसला कुछ भी हो, Eala Asian Games खेलेंगी।

POC President Abraham Tolentino ने कहा कि WTA के अपने नियम और penalties हैं, लेकिन Eala Nagoya में अपने देश के लिए मौजूद रहेंगी।

क्या सजा हो सकती है?

यहीं मामला दिलचस्प हो जाता है। 2026 WTA rules के तहत eligible players के लिए China Open जैसे mandatory WTA 1000 tournaments में खेलना जरूरी है, जब तक उन्हें लागू नियमों के तहत exemption या waiver नहीं मिलता।

PHILTA के मुताबिक अभी तक Eala पर कोई penalty या fine नहीं लगाया गया है और exemption request review में है। Philippines की reports के अनुसार request खारिज होने पर $10,000 fine और ranking calculation में zero-point penalty का खतरा है।

एक ही मुश्किल, लेकिन दो खिलाड़ियों ने चुने अलग रास्ते

इस कहानी को और दिलचस्प बनाती हैं Indonesia की Janice Tjen। Tjen ने भी Asian Games खेलने के लिए WTA से exemption मांगी थी, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने Asian Games से हटकर China Open खेलने का फैसला किया।

यानी एक ही scheduling clash ने Asia की दो प्रमुख खिलाड़ियों को दो अलग फैसलों के सामने खड़ा कर दिया।

Janice Tjen: China Open चुना
Alex Eala: Asian Games चुना

Eala का फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने पिछले Hangzhou Asian Games में women’s singles में bronze medal जीता था। इस बार वह Nagoya में gold के लिए उतरेंगी।

Philippines में Eala के फैसले को मिला समर्थन

Eala के फैसले के बाद Philippine Olympic Committee, Philippine Sports Commission और PHILTA उनके समर्थन में सामने आए हैं। Philippines में कुछ lawmakers ने भी उनका समर्थन किया है; एक प्रस्ताव यह भी सामने आया है कि अगर WTA fine लगाता है तो सरकार को उसे भरने में मदद करनी चाहिए।

अब नजर WTA के फैसले पर रहेगी।

अगर exemption मिलती है तो Eala बिना penalty के Asian Games खेल सकेंगी। लेकिन exemption नहीं मिलने की स्थिति में उन्होंने पहले ही अपना रास्ता चुन लिया है, Nagoya में Philippines का प्रतिनिधित्व करना।

Share this Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *