’10 ODI’ वाला तय करेगा Rohit-Kohli की किस्मत? BCCI ने Selector पद के लिए निकाली भर्ती

bcci

भारतीय क्रिकेट टीम की चयन व्यवस्था में बदलाव अब औपचारिक रूप से आगे बढ़ गया है। BCCI ने Senior Men’s Selection Committee में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके साथ ही Ajit Agarkar का चयन समिति में कार्यकाल खत्म होने की तस्वीर भी साफ हो गई है।

Agarkar का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को समाप्त होना था। BCCI सचिव Devajit Saikia ने सितंबर में ही इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि Agarkar के कार्यकाल के बाद खाली होने वाले पद को लेकर बोर्ड फैसला करेगा। Agarkar ने भी अपने कार्यकाल के विस्तार की इच्छा नहीं जताई थी।

अब BCCI ने Men’s Selection Committee में एक पद के लिए आधिकारिक रूप से आवेदन मांगे हैं। हालांकि बोर्ड ने अपने विज्ञापन में Ajit Agarkar का नाम नहीं लिया है, लेकिन यह प्रक्रिया उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद शुरू हुई है।

नए Selector की क्या होगी जिम्मेदारी?

BCCI के मुताबिक नए चयनकर्ता की जिम्मेदारी सिर्फ Team India के लिए खिलाड़ियों का चयन करना नहीं होगी। उसे Test, ODI और T20I समेत सभी प्रारूपों के लिए Senior National Men’s Team चुनने के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिभाओं की पहचान करनी होगी।

चयनकर्ता को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले देखने के लिए यात्रा भी करनी होगी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करना होगा।

Selection Committee को हर तीन महीने में भारतीय टीम के प्रदर्शन से जुड़ी evaluation report BCCI Apex Council को भी देनी होगी।

इसके अलावा चयन समिति के पास प्रत्येक प्रारूप के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त करने की जिम्मेदारी भी होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

BCCI ने उम्मीदवारों के लिए कुछ न्यूनतम योग्यताएं तय की हैं।

उम्मीदवार ने कम से कम 7 Test मैच खेले हों, या 30 First-Class मैच खेले हों।

इसके अलावा वह खिलाड़ी भी पात्र होगा जिसने कम से कम 10 ODI और 20 First-Class मैच खेले हों।

उम्मीदवार को क्रिकेट से कम से कम पांच साल पहले संन्यास लेना जरूरी है।

BCCI की किसी Cricket Committee में कुल पांच साल तक काम कर चुका व्यक्ति इस पद के लिए पात्र नहीं होगा।

जुलाई 2023 में Chief Selector बने थे Agarkar

Ajit Agarkar को जुलाई 2023 में Senior Men’s Selection Committee में शामिल किया गया था। Cricket Advisory Committee ने उन्हें चयन समिति का सदस्य चुना था और बाद में अंतरराष्ट्रीय Test अनुभव के आधार पर उन्हें Committee का Chairperson बनाया गया था।

Agarkar के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने 2023 ODI World Cup का फाइनल खेला और इसके बाद बड़े ICC टूर्नामेंटों में भी सफलता हासिल की।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि BCCI नए सदस्य के रूप में किसे चुनता है और क्या वही अगला Chief Selector भी बनेगा।

फिलहाल Pragyan Ojha अंतरिम रूप से चयन समिति का नेतृत्व कर रहे हैं, ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं। मौजूदा चयन समिति को भारत के आगामी New Zealand दौरे के लिए भी टीम चुननी है।

ऐसे में BCCI की नई नियुक्ति सिर्फ एक खाली पद भरने तक सीमित नहीं है। नया चयनकर्ता उस टीम निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा होगा, जिसका अगला बड़ा लक्ष्य 2027 ODI World Cup होगा।

Share this Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *