टी20 कप्तानी: श्रेयस अय्यर नहीं, अब इस खिलाड़ी पर है सेलेक्टरों की नजर!

IPL 2026 की गूंज और T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत की यादें अभी ताज़ा ही हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के गलियारों में अब एक बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा ये नहीं है कि ‘कौन जीता’, बल्कि ये है कि ‘अगला कप्तान कौन?’ भले ही सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया हो, लेकिन खबरें ऐसी हैं कि सेलेक्शन कमेटी अब भविष्य की ओर देख रही है। 2028 टी20 वर्ल्ड कप के मिशन को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया में बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है।

क्या श्रेयस अय्यर की दावेदारी कमजोर पड़ी?
शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि श्रेयस अय्यर ही सूर्यकुमार यादव के स्वाभाविक उत्तराधिकारी होंगे। दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के लिए उनकी कप्तानी और उनका शांत मिजाज उन्हें इस रेस में सबसे आगे खड़ा कर रहा था। सेलेक्टर भी एक ऐसा लीडर चाह रहे थे जो लंबे समय तक टीम की कमान संभाल सके।

ये भी पढ़ें – IPL 2026: अर्श से फर्श पर ‘मिस्टर 360’; जिसने तोड़ा था सचिन का रिकॉर्ड, आज वह सूर्या हुआ ‘अस्त’

श्रेयस अय्यर का नाम चर्चा में होना लाज़मी था, क्योंकि घरेलू क्रिकेट और IPL में उनका अनुभव बेमिसाल है। लेकिन, रिपोर्ट्स के अनुसार, सेलेक्शन कमेटी और गौतम गंभीर एक ऐसे खिलाड़ी पर दांव लगाने के इच्छुक हैं जो प्लेइंग इलेवन का पक्का हिस्सा हो। चूंकि अय्यर हालिया टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं थे, इसलिए उन्हें सीधे कप्तानी सौंपना थोड़ा रिस्की लग सकता है। मेरी राय में, उन्हें सेकेंडरी टीम की कप्तानी देकर परखा जाना एक स्मार्ट मूव हो सकता है।

ईशान किशन: सरप्राइज एंट्री या नया चेहरा?
इस रेस में अब एक नया और चौंकाने वाला नाम सामने आया है—ईशान किशन। रिपोर्ट के मुताबिक, सेलेक्टर ईशान के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

इसके पीछे की वजहें साफ हैं:

सफलता: झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताना।

IPL कप्तानी: IPL 2026 में SRH की कमान संभालना।

उम्र और फिटनेस: आने वाले 3-4 सालों के लिए ईशान एक युवा और फिट विकल्प नजर आते हैं।

रेस में अक्षर पटेल और संजू सैमसन के नाम भी हैं, लेकिन फिलहाल ईशान किशन का पलड़ा भारी दिखता है।

सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें क्यों?
सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप जिताया है, लेकिन उनके व्यक्तिगत आंकड़ों पर नजर डालें तो चिंता होती है। IPL 2026 में उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 162 रन बनाए हैं, वो भी महज 20.25 की औसत से। T20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन औसत (9 पारियों में 242 रन, 30.25 की औसत) रहा था। साथ ही, उम्र का फैक्टर भी है- अगले टी20 वर्ल्ड कप तक ‘SKY’ 37 साल से ज्यादा के हो जाएंगे।

Share this Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *