24 साल का सूखा, Neymar की वापसी और Ancelotti के भरोसे छठे ‘सितारे’ की तलाश

Brazil World Cup Preview

Brazil के लिए football में सिर्फ जीतना काफी नहीं होता। वहां जीत भी खूबसूरत होनी चाहिए, football भी आकर्षक होना चाहिए और खेल में वह samba rhythm दिखनी चाहिए जिसने Brazil को दुनिया की सबसे रोमांचक football पहचान दी। 1994 में Carlos Alberto Parreira ने Brazil को World Cup जिताया था, लेकिन pragmatic और scrappy football के कारण उन्हें घर लौटने पर तारीफ से ज्यादा आलोचना मिली थी।

लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। Brazil को World Cup final खेले हुए 24 साल हो चुके हैं। आखिरी बार Brazil ने 2002 में World Cup final खेला था और उसी साल अपना पांचवां खिताब जीता था। उसके बाद से हर World Cup में Brazil उम्मीद लेकर उतरा, लेकिन knockout stage में European teams के सामने बार-बार टूटता रहा।

पिछले पांच editions में Brazil को पांच अलग-अलग European teams से हार झेलनी पड़ी। इस बार South American qualifiers में भी Brazil का सफर आसान नहीं रहा। Team ने qualifiers में सिर्फ 5वां स्थान हासिल किया और North America का टिकट Carlo Ancelotti के mid-campaign arrival के बाद मिली rejuvenation के दम पर पक्का किया।

Ancelotti से उम्मीद, लेकिन पुरानी Brazil वाली चमक गायब

Carlo Ancelotti के आने के बाद Brazil में सुधार के संकेत जरूर दिखे हैं, लेकिन यह squad वैसी डर पैदा करने वाली Brazil team नहीं दिखती, जैसी दुनिया ने 1990s और 2000s में देखी थी। Team में star power है, लेकिन कुछ positions पर कमजोरी साफ नजर आती है।

सबसे बड़ा सवाल centre-forward role को लेकर है। Igor Thiago ने Premier League में शानदार season खेलते हुए 22 goals किए, लेकिन international football में अनुभव की कमी उनके खिलाफ जा सकती है। Matheus Cunha और Endrick विकल्प जरूर हैं, लेकिन दोनों natural No.9 से ज्यादा flexible attacking roles में बेहतर नजर आते हैं।

Wing-back positions Brazil की दूसरी बड़ी चिंता हैं। Danilo, Wesley, Douglas Santos और Alex Sandro जैसे नाम squad में हैं, लेकिन quality और dynamism के मामले में ये वैसा impact नहीं देते जिसकी Ancelotti या Brazil fans को आदत रही है।

Defence Brazil की सबसे मजबूत दीवार

Attack और wing-back area में सवाल हैं, लेकिन defence में Brazil के पास भरोसेमंद quality मौजूद है। Marquinhos और Gabriel Magalhaes जैसे elite centre-backs Ancelotti को मजबूत defensive structure दे सकते हैं। Goal में Alisson की मौजूदगी Brazil को stability देती है।

Midfield में Casemiro की steel और Bruno Guimaraes की craft Brazil के balance की असली कुंजी हो सकती है। Wings पर Vinicius Jr. और Raphinha pace, flair और direct attacking threat देंगे। यही वह zone है जहां Brazil opponents को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

Neymar की वापसी: भावनात्मक फैसला या tactical spark?

Brazil squad selection में सबसे बड़ी headline Neymar की वापसी है। पिछले कुछ वर्षों में injuries ने Neymar के career को बुरी तरह प्रभावित किया, लेकिन 34 साल के Neymar ने Santos के साथ पिछले महीनों में अपनी fitness साबित करने की कोशिश की और World Cup squad में जगह बना ली।

पहली नजर में यह फैसला Brazil fans की भावनाओं को संतुष्ट करने जैसा लग सकता है, लेकिन tactical angle से देखें तो Neymar अभी भी Brazil को creativity दे सकते हैं। खासकर उन teams के खिलाफ जो low block में बैठकर Brazil को frustrate करने की कोशिश करेंगी।

Group C में Brazil का सामना Morocco, Scotland और Haiti से होगा। ऐसे में Neymar bench से भी आएं, तो tight games में creativity, final pass और tempo change करने की क्षमता ला सकते हैं।

Casemiro पर midfield की कमान

Brazil के लिए player to watch Casemiro होंगे। Manchester United के साथ farewell season में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 2025-26 में career-best 9 goals किए। Defensive protection के साथ-साथ set-pieces और aerial threat में Casemiro Brazil के लिए बड़ा weapon बन सकते हैं।

Ancelotti जैसे coach के लिए Casemiro का experience बहुत अहम होगा, क्योंकि World Cup knockout football में control, discipline और game management ही trophy का रास्ता बनाते हैं।

Coach: बड़े मुकाबलों के master Carlo Ancelotti

Carlo Ancelotti world football के सबसे successful managers में गिने जाते हैं। उनके नाम 36 trophies हैं, जिसमें record 5 UEFA Champions League titles शामिल हैं। Brazil की coaching job को दुनिया की सबसे कठिन football jobs में से एक माना जाता है, क्योंकि यहां सिर्फ result नहीं, style और legacy भी मायने रखती है।

Ancelotti 2025 में Brazil से जुड़े और अब उनके सामने सबसे बड़ा mission है—Brazil को 2002 के बाद फिर से World Cup champion बनाना।

Brazil Squad

Goalkeepers: Alisson, Ederson, Weverton

Defenders: Marquinhos, Gabriel Magalhaes, Bremer, Leo Pereira, Danilo, Wesley, Douglas Santos, Alex Sandro, Ibanez

Midfielders: Bruno Guimaraes, Casemiro, Danilo S., Lucas Paqueta, Fabinho

Forwards: Vinicius Jr., Raphinha, Gabriel Martinelli, Endrick, Igor Thiago, Matheus Cunha, Neymar, Luiz Henrique, Rayan

World Cup Stats
Appearances: 22
Best Finish: Champion
Titles: 1958, 1962, 1970, 1994, 2002
FIFA Ranking: 6
Matches Played: 114
Wins: 76
Draws: 19
Losses: 19
Goals For: 237
Goals Against: 108
Highest scorer in current squad: Neymar — 79 goals

The Khel Mantra Take

Brazil इस World Cup में अपनी पुरानी चमक के साथ नहीं, बल्कि एक practical और balanced identity के साथ उतर रहा है। Ancelotti की team शायद वह fantasy football न खेले जिसकी Brazil fans को आदत है, लेकिन tournament football में यह approach काम कर सकती है।

Alisson, Marquinhos, Gabriel, Casemiro और Bruno Guimaraes Brazil को structure देते हैं। Vinicius Jr. और Raphinha attack को speed देते हैं। Neymar emotion और creativity दोनों लेकर आते हैं। सवाल सिर्फ इतना है; क्या यह Brazil team सुंदर football न खेलकर भी World Cup जीत सकती है?

क्योंकि इस बार Brazil fans को शायद सिर्फ एक चीज चाहिए- छठा World Cup title.

Share this Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *