India A vs Sri Lanka A Tri-Series 2026: श्रीलंका के दांबुला में खेले जा रहे Tri-Series 2026 के पहले मुकाबले में India A की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। Tilak Varma की कप्तानी वाली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआती झटकों और फिर Priyansh Arya के अजीब रन आउट ने टीम की पारी को पटरी से उतार दिया। यह मुकाबला Rangiri Dambulla International Stadium में खेला जा रहा है और टूर्नामेंट में India A, Sri Lanka A और Afghanistan A शामिल हैं।
Vaibhav Sooryavanshi नहीं दिखा पाए IPL वाला कमाल
IPL 2026 में तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले 15 वर्षीय Vaibhav Sooryavanshi से इस मैच में बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन India A की जर्सी में वह पहले मैच में लंबी पारी नहीं खेल सके। Sooryavanshi ने 14 रन बनाए और Mohamed Shiraz की गेंद पर Sahan Arachchige को कैच दे बैठे। उनके आउट होने के बाद India A पर दबाव बढ़ गया। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक Sooryavanshi ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए।
Prabhsimran Singh भी जल्दी आउट, India A दबाव में
Sooryavanshi के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज Prabhsimran Singh भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। दो शुरुआती विकेट गिरने के बाद India A को एक संभली हुई साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में Ruturaj Gaikwad और Priyansh Arya ने पारी को संभालने की कोशिश की।
Priyansh Arya का कॉमिकल रन आउट
Priyansh Arya और Ruturaj Gaikwad ने तीसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत में Sri Lanka A के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन 13वें ओवर में एक गलतफहमी ने India A को बड़ा झटका दे दिया।
Ruturaj Gaikwad ने Ravindu Fernando की गेंद पर पहले लॉन्ग ऑन के ऊपर शानदार छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने पॉइंट की दिशा में गेंद खेलकर दो रन चुराने की कोशिश की। Gaikwad दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन Priyansh Arya ने फील्डिंग पोजिशन को देखते हुए क्रीज नहीं छोड़ी। इसी तालमेल की कमी ने Arya को रन आउट करा दिया। Arya 32 रन बनाकर रन आउट हुए, जबकि Gaikwad ने पारी को संभाले रखा।
— crictalk (@crictalk7) June 9, 2026
Ruturaj ने संभाली पारी, लेकिन momentum टूटा
Priyansh Arya के आउट होने के बाद India A की पारी का momentum टूटता दिखा। Ruturaj Gaikwad एक छोर पर टिके रहे और कप्तान Tilak Varma ने भी उन्हें साथ देने की कोशिश की। शुरुआती अपडेट के मुताबिक Gaikwad 88 रन पर नाबाद थे, जबकि Tilak Varma 51 रन पर खेल रहे थे और India A ने 40 ओवर में 188/3 का स्कोर बनाया था।
Selector की नजरों में बड़ा मौका
यह Tri-Series India A के खिलाड़ियों के लिए सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि senior team में जगह बनाने का बड़ा मंच है। Ruturaj Gaikwad, Tilak Varma, Prabhsimran Singh और Vaibhav Sooryavanshi जैसे खिलाड़ियों पर selectors की नजरें हैं। ET की रिपोर्ट के मुताबिक इस टूर्नामेंट के टॉप दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
