खेल और राजनीति को अलग रखने की दुहाई देने वाला पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है। पाकिस्तानी ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली बरसी पर सोशल मीडिया के जरिए भारतीय सेना और देश की भावनाओं का अपमान किया है।
फहीम अशरफ की घटिया हरकत: सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक
7 मई को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ मनाई—यह वही सैन्य अभियान था जिसमें भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को हवाई हमलों (Airstrikes) से नेस्तनाबूद कर दिया था।
पूरा भारत जब अपनी सेना की इस जीत का जश्न मना रहा था, तब शुक्रवार (8 मई) को फहीम अशरफ ने एक विवादित पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में पाकिस्तानी सेना को भारत की ओर मिसाइल दागते हुए दिखाया गया था। यह सीधे तौर पर भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एक कटाक्ष था, जिसके बाद भारतीय फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर आड़े हाथों लिया।
विवादों से पुराना नाता: पहले भी कर चुके हैं अपमानजनक पोस्ट
यह पहली बार नहीं है जब फहीम ने जहर उगला हो। पिछले साल भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद आपत्तिजनक Ghibli-style आर्ट शेयर किया था, जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक को तिरंगे वाली साड़ी पहनी भारतीय महिला को सिंदूर लगाते दिखाया गया था। इस घटिया हरकत के बावजूद उन्होंने कोई पछतावा नहीं दिखाया और एशिया कप के दौरान भी भारतीय फैंस को उकसाते रहे।
Faheem Ashraf’s Instagram story. 🇵🇰 pic.twitter.com/L3o67QMbjv
— Sheri. (@CallMeSheri1_) May 8, 2026
मैदान पर टीम इंडिया ने चटाई धूल: घुटनों पर आए फहीम
भारतीय टीम और फैंस ने फहीम की इन हरकतों का जवाब मैदान पर बल्ले और गेंद से दिया। पिछले एक साल में भारत ने फहीम को हर बड़े मंच पर शर्मिंदा किया है:
एशिया कप (ग्रुप स्टेज): फहीम बल्ले से फ्लॉप रहे (11 रन) और भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा।
सुपर 4 मुकाबला: भारतीय बल्लेबाजों ने फहीम की जमकर धुनाई की, उन्होंने 4 ओवर में 31 रन लुटाए।
एशिया कप फाइनल: भारत के खिलाफ फहीम ‘शून्य’ (0) पर आउट हुए और टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार पाकिस्तान को हराकर बदला पूरा किया।
T20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका में खेले गए इस महामुकाबले में भी फहीम महज 10 रन बना सके और भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटा दी।
