डेनमार्क के स्टार मिडफील्डर Christian Eriksen एक बार फिर फुटबॉल मैदान पर डराने वाले हादसे का शिकार हो गए। रविवार, 7 जून 2026 को Denmark और Ukraine के बीच Odense में खेले जा रहे friendly match के दौरान Eriksen अचानक सीने पर हाथ रखकर मैदान पर गिर पड़े। इसके बाद मेडिकल टीम तुरंत मैदान में पहुंची और मैच को बीच में ही रोक दिया गया। बाद में मुकाबला रद्द कर दिया गया।
पांच साल बाद फिर दिखा Euro 2020 जैसा डरावना मंजर
यह घटना इसलिए और ज्यादा भावुक कर देने वाली थी क्योंकि Eriksen इससे पहले Euro 2020 के दौरान Finland के खिलाफ मैच में cardiac arrest का शिकार हो चुके हैं। उस घटना के बाद उन्हें Implantable Cardioverter Defibrillator यानी ICD लगाया गया था। आम भाषा में इसे कई रिपोर्ट्स में pacemaker कहा जा रहा है, लेकिन तकनीकी रूप से यह heart rhythm को मॉनिटर कर जरूरत पड़ने पर shock देने वाला internal defibrillator होता है।
रविवार के मैच में Eriksen दूसरे हाफ के दौरान गेंद से दूर थे, तभी उन्होंने सीने पर हाथ रखा और मैदान पर गिर पड़े। खिलाड़ी और मेडिकल स्टाफ तुरंत उनके पास पहुंचे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उनके चारों ओर घेरा बनाकर privacy shield तैयार किया, बिल्कुल वैसा ही दृश्य जैसा 2021 में देखने को मिला था।
CRISTIAN ERICKSEN COLLAPSES ON PITCH “AGAIN”
INVESTIGATION NEEDED INTO WHY, WE ALL KNOW!@tv2danmark @denmarkdotdk @FOOTBALL @MEDICALEMMERGENCY @COLLAPSE pic.twitter.com/3sL0t4WJQq
— ULTIMATE SOCCER SHOW (YOUTUBE) PUNDIT & KRINEIN. (@SOCCERSTEVE01) June 7, 2026
Denmark team doctor ने दिया बड़ा अपडेट
Denmark के team doctor Morten Boesen ने बताया कि Eriksen कुछ देर के लिए बेहोश हुए थे, लेकिन जल्दी ही होश में आ गए। Boesen के अनुसार, Eriksen मैदान से खुद चलकर बाहर गए और उनका implanted device सही तरीके से काम कर रहा था। बाद में उन्हें Odense University Hospital ले जाया गया, जहां आगे की जांच की गई।
AP की रिपोर्ट के मुताबिक Boesen ने सोमवार सुबह Eriksen से बात की और बताया कि वह अपने परिवार के साथ हैं, अच्छा महसूस कर रहे हैं और उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
Match abandoned, stadium में गूंजा Eriksen का नाम
घटना के बाद Denmark Football Association ने बयान जारी कर बताया कि Christian Eriksen होश में हैं और परिस्थितियों को देखते हुए ठीक हैं। इसके बाद match को officially abandoned कर दिया गया। Stadium में मौजूद fans ने Eriksen का नाम लेकर उन्हें support किया।
Denmark के खिलाड़ी visibly emotional दिखे। कई teammates की आंखों में आंसू थे। Former Denmark striker Nicklas Bendtner, जो Danish TV पर pundit के रूप में मौजूद थे, भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए।
क्या Eriksen का football career अब खतरे में है?
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या Christian Eriksen आगे professional football जारी रख पाएंगे या नहीं। Denmark के doctor ने साफ किया है कि अभी आगे की medical examinations के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। Sky Sports के अनुसार, Eriksen को hospital में आगे के tests से गुजरना होगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि collapse की वजह क्या थी।
Eriksen फिलहाल German club Wolfsburg से जुड़े हैं। AP के मुताबिक उनका contract 2026-27 season तक है। लेकिन इस दूसरी बड़ी heart-related incident के बाद clubs, doctors और Eriksen खुद; तीनों को आगे के career पर बहुत सावधानी से फैसला लेना होगा।
2021 के बाद Eriksen की वापसी बनी थी मिसाल
Euro 2020 में cardiac arrest के बाद Eriksen ने football में वापसी कर पूरी दुनिया को प्रेरित किया था। उन्होंने Brentford, Manchester United और फिर Wolfsburg के लिए खेलते हुए साबित किया कि medical setback के बाद भी elite football में वापसी संभव है। लेकिन Denmark vs Ukraine friendly की यह नई घटना एक बार फिर football और health safety पर गंभीर बहस लेकर आई है।
Football world ने भेजीं दुआएं
Eriksen के collapse के बाद football world से उनके लिए दुआओं और support messages की बाढ़ आ गई। उनके current club Wolfsburg और former clubs Manchester United तथा Tottenham ने भी Eriksen और उनके परिवार के लिए support जताया।
