Sai Sudharsan की नजर Team India के Reserve Opener Slot पर, Australia A के खिलाफ बड़ा Audition

Sai Sudharsan India A

कुछ महीने पहले तक Sai Sudharsan को भारतीय Test team के भविष्य के No.3 के तौर पर देखा जा रहा था। सात Test में वह इसी position पर खेले भी। लेकिन international cricket में कुछ महीनों में ही समीकरण बदल जाते हैं। Sri Lanka के खिलाफ पिछली Test series में Devdutt Padikkal ने लगातार दो शतक लगाकर No.3 पर अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया। अब Australia A के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय मुकाबले में Padikkal India A की captaincy करेंगे।

और Sai?

चोट से लौट रहे Sudharsan अब उसी जगह के पीछे नहीं भाग रहे। उनकी नजर एक दूसरी vacancy पर है; Team India के third/reserve opener की। यही वजह है कि Australia A के खिलाफ यह मुकाबला Sai के लिए सामान्य India A match से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।

No.3 से Opening तक, Sai के लिए बदल गया रास्ता

Sai Sudharsan ने India के लिए अब तक सात Tests खेले और उन्हें मुख्य रूप से No.3 पर इस्तेमाल किया गया। लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनका role बदलता दिखाई दिया है। Sri Lanka A के खिलाफ India A tour में उन्हें opening की जिम्मेदारी मिली और उन्होंने इस प्रयोग को सफल बनाने में ज्यादा समय नहीं लगाया। दो first-class मुकाबलों में Sai ने 132 और 168 रन की बड़ी पारियां खेलीं।

यानी जिस बल्लेबाज को international level पर one-down आजमाया गया था, उसने नई गेंद के सामने उतरकर दो लगातार बड़े scores बना दिए। लेकिन ठीक जब उनके लिए Test team में नई संभावना बन सकती थी, एक fractured foot ने रास्ता रोक दिया।

चोट इतनी गंभीर थी कि Sai को Bengaluru स्थित Centre of Excellence में करीब छह सप्ताह rehabilitation से गुजरना पड़ा। इसी वजह से वह Sri Lanka के खिलाफ Test series नहीं खेल सके। और उनकी गैरमौजूदगी में कहानी बदल गई।

Sai की चोट, Padikkal के लिए मौका

Sai बाहर हुए और Devdutt Padikkal ने उस opportunity को दोनों हाथों से पकड़ लिया। Sri Lanka में Padikkal ने No.3 पर दो centuries लगाईं और अब वह उस position पर Test setup में मजबूत स्थिति में हैं। यही इस पूरी कहानी को दिलचस्प बनाता है।

कुछ समय पहले तक Sai को No.3 का संभावित long-term option माना जा रहा था। अब उसी जगह पर Padikkal उनसे आगे निकल चुके हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि Sai के लिए दरवाजा बंद हो गया। दरवाजा बदल गया है। और वह दरवाजा है opening का।

Team India को चाहिए Third Opener

आने वाले महीनों में भारतीय Test team management और selectors के सामने एक महत्वपूर्ण सवाल है; अगर first-choice openers में से कोई उपलब्ध नहीं हुआ तो अगला विकल्प कौन होगा?

खासकर Border-Gavaskar Trophy जैसी पांच Test की लंबी series में सिर्फ playing XI पर्याप्त नहीं होती। चोट, workload और form को देखते हुए bench strength उतनी ही महत्वपूर्ण हो जाती है। इसके अलावा India A को New Zealand का तीन-Test tour भी करना है।

ऐसे में selectors एक ऐसे opener की तलाश में हैं जो जरूरत पड़ने पर senior Test team में सीधे उतर सके। और फिलहाल Sai Sudharsan इसी जगह के लिए अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

Aman Mokhade भी Race में

हालांकि यह जगह Sai को आसानी से नहीं मिलने वाली। Aman Mokhade भी reserve opener की race में हैं। Sri Lanka A के खिलाफ उन्हें शुरुआत मिली थी, लेकिन वह उसे बड़ी innings में नहीं बदल पाए। यहीं Sai फिलहाल advantage लेने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने पिछली A-series में opener के तौर पर 132 और 168 बनाए थे। अगर Australia A के मजबूत bowling attack के खिलाफ भी वह उसी तरह runs बनाते हैं, तो selectors के सामने उनकी case काफी मजबूत हो सकती है। इसलिए Australia A series में Sai के लिए सिर्फ सवाल यह नहीं होगा कि उन्होंने कितने runs बनाए। सवाल यह भी होगा कि नई गेंद के खिलाफ कैसे खेले, pace को कैसे संभाला और लंबी innings खेलने में कितने सहज दिखाई दिए।

सामने साधारण Australia A नहीं

Sai के इस audition को Australia A की squad और दिलचस्प बना देती है। Australia ने इस tour पर कई ऐसे खिलाड़ियों को भेजा है जो खुद senior Test team का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

Sam Konstas, Nathan McSweeney, Todd Murphy और Jhye Richardson इनमें प्रमुख नाम हैं। इनके अलावा experienced Peter Handscomb और pacer Brendan Doggett भी squad में हैं। Australia के लिए भी यह tour भविष्य की तैयारी है।

अगली Border-Gavaskar Trophy India में खेली जानी है और Australia अपने संभावित Test खिलाड़ियों को पहले से भारतीय परिस्थितियों का अनुभव देना चाहता है। Australia A coach और पूर्व Test captain Tim Paine ने भी इसी पहलू पर जोर दिया है।

उनके मुताबिक Peter Handscomb Australia के बेहतरीन spin players में हैं और India में समय बिताना भविष्य में उनके काम आ सकता है। वहीं Doggett और Richardson जैसे fast bowlers के लिए भारतीय गर्मी, pitches और यहां जरूरी bowling lengths को समझने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। यानी दोनों तरफ auditions चल रहे हैं।

एक तरफ Sai, दूसरी तरफ Australia के Test hopefuls

इसीलिए यह A-series सामान्य bilateral assignment से ज्यादा दिलचस्प हो जाती है। India यह देखना चाहता है कि उसकी Test bench कितनी तैयार है। Australia यह जानना चाहता है कि अगली Border-Gavaskar Trophy के लिए उसके पास कौन से विकल्प हैं।
Sai Sudharsan reserve opener की जगह देख रहे हैं। Aman Mokhade उसी race में हैं। Tanush Kotian जैसे खिलाड़ियों पर reserve spinner के तौर पर नजर होगी।

वहीं दूसरी तरफ Konstas, McSweeney, Murphy, Richardson और Handscomb Australia की Test plans में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे। A-team cricket का असली महत्व भी यही है; यहां scorecard वर्तमान का होता है, लेकिन selection भविष्य का।

Sai और Padikkal की कहानी भी बदल चुकी है

इस series में एक और दिलचस्प तस्वीर देखने को मिलेगी। Devdutt Padikkal captain हैं और Sai Sudharsan vice-captain। कुछ समय पहले दोनों को India के No.3 के संभावित विकल्पों के तौर पर देखा जा सकता था। अब Padikkal उस position पर आगे निकल चुके हैं और Sai एक अलग route तलाश रहे हैं। इसे Sai बनाम Padikkal की सीधी लड़ाई कहना इसलिए सही नहीं होगा। बल्कि यह Indian Test batting order में जगह बनाने के दो अलग रास्तों की कहानी बन चुकी है। Padikkal का रास्ता No.3 से जाता है। Sai का अगला रास्ता शायद opening से।

चोट ने जगह छीनी, अब बल्ले से वापस लेनी होगी

Sai के लिए Australia A series की कहानी इसी एक line में समेटी जा सकती है। Sri Lanka A के खिलाफ उन्होंने opener बनकर 132 और 168 बनाए। इसके बाद injury ने उनकी momentum रोक दी। उसी दौरान Padikkal ने Test cricket में No.3 पर दो centuries लगाकर अपनी जगह मजबूत कर ली। अब Sai fit हैं। लेकिन वह वहीं नहीं लौट रहे जहां से गए थे। उनके सामने अब एक नई जगह है, एक नया role है और उसे हासिल करने के लिए फिर से runs बनाने होंगे। Australia A के खिलाफ एक और बड़ी innings आती है तो सवाल यह नहीं रहेगा कि Sai Sudharsan को Test team में कहां खिलाया जाए।

Share this Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *