राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को इंडिया अंडर-19 टीम में , श्रीलंका दौरे के लिए स्क्वॉड घोषित

Anvay Dravid India U19 Squad

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया मेंस अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेलेगी। सबसे बड़ी चर्चा पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को लेकर है, जिन्हें वनडे स्क्वॉड में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। BCCI के मुताबिक श्रीलंका दौरे के लिए जूनियर क्रिकेट कमेटी ने वनडे और मल्टी-डे, दोनों फॉर्मेट की टीमों का चयन किया है।

यशबर्धन सिंह चौहान को मिली कप्तानी

श्रीलंका दौरे पर यशबर्धन सिंह चौहान को इंडिया अंडर-19 टीम की कमान सौंपी गई है। वह वनडे और मल्टी-डे, दोनों टीमों के कप्तान होंगे। वहीं लक्ष्य रायचंदानी को दोनों फॉर्मेट में उपकप्तान बनाया गया है। BCCI की जारी टीम सूची में सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, रोहित अनिल यादव और काव्या परेश पटेल जैसे खिलाड़ियों को दोनों स्क्वॉड में जगह मिली है।

वनडे स्क्वॉड में अन्वय द्रविड़ की एंट्री

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को इंडिया अंडर-19 के वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अन्वय टीम में दो विशेषज्ञ विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके साथ रजत बघेल को भी विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। 17 वर्षीय अन्वय मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और इससे पहले भी अंडर-19 सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं।

अन्वय द्रविड़ इससे पहले नवंबर 2025 में इंडिया बी अंडर-19 टीम में चुने गए थे। BCCI ने उस समय अंडर-19 ट्रायंगुलर सीरीज के लिए इंडिया ए, इंडिया बी और अफगानिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच टूर्नामेंट की घोषणा की थी, जिसमें अन्वय को इंडिया बी अंडर-19 स्क्वॉड में विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया था।

नए चक्र की तैयारी में BCCI

श्रीलंका दौरा भारतीय अंडर-19 क्रिकेट के नए चक्र की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। तीन वनडे मुकाबले हंबनटोटा में खेले जाएंगे, जबकि दो मल्टी-डे मैच गॉल और कोलंबो में होंगे। यह दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य की इंडिया अंडर-19 टीम में जगह मजबूत करने का बड़ा मौका होगा।

India U19 One-Day Squad For Sri Lanka Tour

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान, यशबर्धन सिंह चौहान कप्तान, विनीत वी के, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल विकेटकीपर, अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर, अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उल्वा और ईशान सूद।

India U19 Multi-Day Squad For Sri Lanka Tour

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान, यशबर्धन सिंह चौहान कप्तान, पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा विकेटकीपर, आर्यन संदेश सकपाल विकेटकीपर, हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र और चिगुरुपति वेंकट।

तारीख मैच वेन्यू
4 जुलाई 2026 पहला वनडे हंबनटोटा
6 जुलाई 2026 दूसरा वनडे हंबनटोटा
9 जुलाई 2026 तीसरा वनडे हंबनटोटा
13 से 16 जुलाई 2026 पहला मल्टी-डे मैच गॉल
20 से 23 जुलाई 2026 दूसरा मल्टी-डे मैच कोलंबो
Share this Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *