आज ससुर जी को बहुत मिस किया… रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज हुईं भावुक

होमखेलक्रिकेट

आज ससुर जी को बहुत मिस किया… रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज हुईं भावुक

Last Updated:April 27, 2026, 10:19 IST

Rinku Singh Priya Saroj: रिंकू सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के 38वें मुकाबले में कोलकाता के लिए यादगार पारी खेली. सुपर ओवर में पहुंचे इस सीजन के सबसे रोमांचक मैच में लखनऊ के खिलाफ मिली जीत के बाद उनकी मंगेतर भावुक नजर आई. उन्होंने कहा कि रिंकू ने आज ससुर जी के लिए ही खेला था.

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने किया ससुर को याद

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबले में रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सुपर ओवर में यादगार जीत दिलाई. उन्होंने मैच में बल्लेबाजी और फील्डिंग के दम पर जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया. यह रात उनके लिए भावनात्मक रूप से भी खास रही. पिता को खोने के बाद वो मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. लखनऊ में खेले गए इस मैच में उनकी मंगेतर प्रिया सरोज स्टेडियम में मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि वो अपने ससुर को मिस कर रही हैं.

प्रिया ने बताया कि यह पारी रिंकू ने अपने दिवंगत पिता को समर्पित की थी. उनके प्रदर्शन पर मंगेतर प्रिया सरोज ने कहा, “हम बहुत खुश हैं. आज उन्होंने (रिंकू) अपने ससुर के लिए खेला, आज हम उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं, और यह सब उन्हीं के लिए है.”

View this post on Instagram


रिंकू के पिता खंचंद सिंह का इसी साल 57 साल की उम्र में स्टेज-फोर लिवर कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया था. यह दुखद घटना टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई, जिससे रिंकू को अंतिम संस्कार के लिए कुछ समय के लिए अलीगढ़ लौटना पड़ा था. यह पल उनके साथ आज भी जुड़ा हुआ है. रविवार को आईपीएल 38वें मुकाबले में उनकी भावनाएं प्रदर्शन में साफ नजर आईं. केकेआर की टीम 93/7 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी, तब रिंकू ने नाबाद 83 रन (51 गेंद) की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी को समझदारी से आगे बढ़ाया और आखिरी ओवर में चार लगातार छक्के जड़कर केकेआर को 155/7 के स्कोर तक पहुंचाया.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी 155 रन ही बनाए स्कोर टाई हुआ और मैच सुपर ओवर में चला गया. इसके बाद सुनील नरेन ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और निकोलस पूरन व एडन मार्करम को आउट किया. रिंकू एक बार फिर चर्चा के केंद्र में रहे, जब उन्होंने रोवमैन पॉवेल के साथ मिलकर शानदार कैच पकड़ा. सिर्फ दो रन का पीछा करते हुए रिंकू ने चौका लगाकर मैच खत्म किया. यूपी में जन्मे इस क्रिकेटर ने फील्डिंग में भी कमाल किया और इस मैच में कुल पांच कैच पकड़े. उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जो उनके लिए भावनात्मक रूप से भी बेहद खास रहा.

About the Author

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 27, 2026, 10:19 IST

Source

Share this Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *