पांच विकेट लेने वाले मोहसिन खान को लखनऊ ने सुपर ओवर में क्योंं नहीं दी बॉलिंग?

होमखेलक्रिकेट

पांच विकेट लेने वाले मोहसिन खान को लखनऊ ने सुपर ओवर में क्योंं नहीं दी बॉलिंग?

Last Updated:April 27, 2026, 09:59 IST

Mohsin Khan ने आईपीएल 2026 में रविवार की रात कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 23 रन देकर पांच विकेट झटके. मोहसिन ने अजिंक्य रहाणे, टिम सिफर्ट, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल और अनुकूल रॉय को आउट करते हुए केकेआर का टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर तहस-नहस कर दिया था. ये आईपीएल में किसी भी अनकैप्ड प्लेयर का चौथा बेस्ट बॉलिंग फिगर भी था. इसके बावजूद लखनऊ उन्हें सुपर ओवर में बॉलिंग नहीं दे पाई.

मोहसिन खान ने केकेआर के खिलाफ पांच विकेट लिए

नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मोहसिन खान का बॉलिंग न करना हर किसी को चौंका रहा है. फैंस जानना चाह रहे हैं कि जिस मोहसिन खान ने अकेले अपने दम पर केकेआर की आधी टीम को डग आउट में भेज दिया था, उसे लखनऊ सुपरजायंट्स ने सुपर ओवर में बॉलिंग क्यों नहीं दी. उत्तर प्रदेश के तूफानी गेंदबाज मोहसिन ने अपने घरेलू मैदान पर करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे.

मोहसिन खान नहीं प्रिंस यादव ने फेंका सुपर ओवर
दरअसल, आईपीएल 2026 में रविवार की रात अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में एक ऐसा मुकाबला खेला गया, जो कभी इधर झुलता तो कभी उधर. आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने कार्तिक त्यागी को छक्का मारकर फैंस को सीजन का पहला सुपर ओवर दिखा दिया. पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ सिर्फ एक रन पर निकोलस पूरन और एडन मार्करम का विकेट गंवा बैठी और केकेआर के सामने सिर्फ दो रन का लक्ष्य था. लखनऊ के लिए ये ओवर प्रिंस यादव लेकर आए.


इस नियम के चलते मोहसिन नहीं कर पाए बॉलिंग
दरअसल, लखनऊ ने अपनी बैटिंग से पहले मोहसिन खान को मैदान से बाहर करके मिचेल मार्श को बतौर इम्पैक्ट सब्टिट्यूट एंट्री दिला दी थी. इसी के साथ मोहसिन मैच से बाहर गए. नियम कहता है कि एक बार अगर कोई खिलाड़ी सब्टिट्यूट प्लेयर से रिप्लेस कर दिया गया हो तो वह दोबारा गेम में शामिल नहीं हो सकता. लखनऊ की टीम ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी टीम 156 रन का लक्ष्य नहीं पा पाएगी और मैच सुपर ओवर तक खींच जाएगा.

लखनऊ हारा, लेकिन दिल जीत गए मोहसिन
इसी बीच, पारी के दौरान ESPNcricinfo के ‘टाइम आउट शो’ में बात करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कार्लोस ब्रैथवेट ने मोहसिन की गेंदबाजी की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘हमने बात की थी कि तेज गेंदबाजों को एक ही लाइन-लेंथ पर टिके रहना चाहिए. अनुशासित रहना चाहिए, भले ही वो थोड़ा ‘बोरिंग’ क्यों न लगे. मोहसिन को थोड़ी मदद भी मिली और जब उन्होंने शॉर्ट गेंद डाली तो उन्होंने पिच पर जोरदार तरीके से हिट किया. कई बार गेंदबाज सिर्फ अच्छी लेंथ पर गेंद रखकर थोड़ी मदद लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, बल्कि लगातार उसी लेंथ पर प्रहार करते रहे.’

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 27, 2026, 09:59 IST

Source

Share this Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *