अंगक्रिश रघुवंशी पर BCCI ने कड़ा एक्शन,मैच में हुआ था जमकर बवाल

होमखेलक्रिकेट

अंगक्रिश रघुवंशी पर BCCI ने कड़ा एक्शन,मैच में हुआ था जमकर बवाल

Last Updated:April 27, 2026, 12:37 IST

इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी को आउट दिए जाने पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा. विवादित आउट दिए जाने पर उनकी भावुक प्रतिक्रिया के चलते मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा उन्हें लीग के आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है.

अंगक्रिश रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

नई दिल्ली.  कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी पर आईपीएल गवर्निंग बॉडी की तरफ से एक्शन लेते हुआ जुर्माना ठोका गया है.  लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विवादित आउट दिए जाने पर उनकी भावुक प्रतिक्रिया के चलते मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा उन्हें लीग के आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है. रविवार की घटना पर बीसीसीआई की तरफ से ये एक्शन लिया गया है.

आईपीएल गवर्निंग बॉडी की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया कि रघुवंशी को मैच के दौरान उपकरण के दुरुपयोग से जुड़े आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 अपराध का दोषी पाया गया है. बयान के अनुसार रघुवंशी ने इस अपराध को स्वीकार किया है. “अंगक्रिश रघुवंशी पर उनकी मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है और आईपीएल के आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है. उन्हें आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग्स के दुरुपयोग से जुड़ा है.”

लखनऊ के खिलाफ मैच में थर्ड अंपायर द्वारा उनको आउट दिए जाने की घटना हुई थी. आउट होने के तुरंत बाद बल्लेबाज ने अपने बल्ले से बाउंड्री कुशन पर मारा और वापस लौटते समय गुस्से में अपना हेलमेट फेंक दिया.

LSG vs KKR में अंगक्रिश रघुवंशी कैसे आउट हुए?

यह विवाद KKR की पारी के पांचवें ओवर में हुआ. रघुवंशी ने प्रिंस यादव की गेंद पर शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े. नॉन-स्ट्राइकर एंड पर अपने साथी के साथ गलतफहमी के कारण वह बीच में ही वापस मुड़ गए. जैसे ही वह क्रीज तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, मोहम्मद शमी का थ्रो उनके पैड पर लगा. LSG ने तुरंत अपील की और फैसला थर्ड अंपायर के पास गया. विस्तृत समीक्षा के बाद टीवी अंपायर ने उन्हें ‘फील्ड में बाधा डालने’ के लिए आउट करार दिया, यह मानते हुए कि रघुवंशी ने अपनी दौड़ की दिशा बदलकर थ्रो में बाधा डाली. इस फैसले के बाद बहस छिड़ गई, कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या बल्लेबाज ने जानबूझकर दिशा बदली या वह सिर्फ एक पल की प्रतिक्रिया थी.

About the Author

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 27, 2026, 12:37 IST

Source

Share this Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *