ब्राजील फुटबॉल के लिए नेमार सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी की उम्मीदों का चेहरा रहे हैं। अब FIFA World Cup 2026 से पहले नेमार के एक छोटे से कमेंट ने फुटबॉल दुनिया में बड़ी हलचल मचा दी है।
FIFA के सोशल मीडिया ट्रिब्यूट पर नेमार ने सिर्फ तीन शब्द लिखे – “The last dance”. इस लाइन के बाद माना जा रहा है कि 2026 वर्ल्ड कप नेमार का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। यह वही phrase है जो Michael Jordan के Chicago Bulls के अंतिम सीजन से जुड़ा हुआ माना जाता है।
2026 FIFA World Cup पहली बार तीन देशों (अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको) में खेला जाएगा। FIFA के मुताबिक यह टूर्नामेंट 48 टीमों वाला पहला वर्ल्ड कप भी होगा। ब्राजील इस टूर्नामेंट में अपना रिकॉर्ड 23वां World Cup खेलेगा और वह इकलौती टीम है जिसने हर वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है।

चोटों ने बार-बार रोकी नेमार की कहानी
नेमार की वर्ल्ड कप कहानी चमक और दर्द दोनों से भरी रही है। 2014 में अपने घर ब्राजील में वह टीम की सबसे बड़ी उम्मीद थे, लेकिन कोलंबिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में पीठ की चोट ने उनका सपना तोड़ दिया। 2018 में भी फिटनेस पूरी तरह उनके साथ नहीं थी और ब्राजील का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया।
2023 में उरुग्वे के खिलाफ World Cup qualifier में ACL injury ने नेमार को लंबे समय के लिए मैदान से दूर कर दिया। FIFA की रिपोर्ट के मुताबिक हाल में उन्हें calf injury भी हुई है, जिसकी वजह से उनके शुरुआती मैच तक फिट होने पर सवाल बना हुआ है।
ब्राजील के लिए आखिरी मिशन?
नेमार ब्राजील के all-time leading scorer हैं। उनके नाम 128 इंटरनेशनल मैचों में 79 गोल दर्ज हैं। लेकिन उनकी सबसे बड़ी कमी अब भी वही है- World Cup trophy.
ब्राजील 2002 के बाद से वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है। यानी नेमार के सामने सिर्फ अपनी legacy बचाने का नहीं, बल्कि ब्राजील के 24 साल के इंतजार को खत्म करने का भी मिशन है। Reuters के मुताबिक Carlo Ancelotti ने Neymar पर भरोसा दिखाया है, लेकिन उनकी फिटनेस अब भी ब्राजील के लिए सबसे बड़ा सवाल है।
नेमार के साथ ब्राजील की टीम में Vinicius Jr, Endrick, Casemiro और दूसरे बड़े नाम मौजूद हैं। लेकिन emotional spotlight फिर भी नेमार पर ही रहेगी, क्योंकि यह शायद उनके करियर का आखिरी World Cup chapter हो सकता है।
क्या कहानी का अंत ट्रॉफी से होगा?
नेमार ने क्लब फुटबॉल में Barcelona, PSG और Santos के साथ अपनी अलग पहचान बनाई। Brazil के लिए भी उन्होंने गोल, जादू, flair और emotion सब कुछ दिया। लेकिन World Cup में उनकी कहानी अब तक अधूरी है।
अब सवाल यही है- क्या 2026 में नेमार अपने “Last Dance” को Brazil के छठे World Cup title में बदल पाएंगे, या फिर यह सफर एक और अधूरी कहानी बनकर रह जाएगा?
