WPL 2027: Mumbai Indians ने G Kamalini समेत 6 खिलाड़ियों को छोड़ा, Harmanpreet सहित 11 Retain

Mumbai Indians WPL 2027 Retained Players

दो बार की Women’s Premier League champion Mumbai Indians ने WPL 2027 से पहले अपने squad में बड़ा बदलाव किया है। Harmanpreet Kaur की अगुआई वाली टीम ने 11 खिलाड़ियों को retain किया है, जबकि युवा wicketkeeper-batter G Kamalini और Saika Ishaque समेत छह खिलाड़ियों को release कर दिया है।

Mumbai Indians का सबसे चौंकाने वाला फैसला G Kamalini को release करना रहा। Kamalini को WPL 2026 से पहले MI ने ₹50 लाख में retain किया था। उन्होंने 2026 season में पांच मैच खेले और 75 रन बनाए, लेकिन injury के कारण tournament के बीच से बाहर हो गई थीं। उनके replacement के तौर पर MI ने Vaishnavi Sharma को ₹30 लाख में squad में शामिल किया था। दिलचस्प बात यह है कि अब Kamalini बाहर हैं, जबकि Vaishnavi Sharma retained list में हैं।

Mumbai Indians के 11 Retained Players

Harmanpreet Kaur (C), Nat Sciver-Brunt, Rahila Firdous, Shabnim Ismail, Sajeevan Sajana, Hayley Matthews, Vaishnavi Sharma, Amelia Kerr, Sanskriti Gupta, Amanjot Kaur और Nicola Carey.

इससे MI ने अपने proven core को लगभग जस का तस रखा है। Harmanpreet के साथ Nat Sciver-Brunt, Hayley Matthews और Amelia Kerr जैसे बड़े all-round options बने हुए हैं, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज Shabnim Ismail भी squad का हिस्सा रहेंगी।

इन 6 खिलाड़ियों को किया Release

G Kamalini – ₹50 लाख
Saika Ishaque – ₹30 लाख
Milly Illingworth – ₹10 लाख
Kranthi Reddy – ₹10 लाख
Poonam Khemnar – ₹10 लाख
Triveni Vasistha – ₹20 लाख

2026 में पहली बार Playoffs से बाहर हुई थी MI

Mumbai Indians के लिए WPL 2026 निराशाजनक रहा था। टीम ने आठ league matches में सिर्फ तीन जीत हासिल कीं और पांच मुकाबले गंवाए। छह points और +0.059 NRR के साथ MI चौथे स्थान पर रही और playoffs में जगह नहीं बना सकी।

यह गिरावट इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि MI ने 2023 और 2025 में WPL title जीता था। 2026 में खिताब बचाने में नाकाम रहने के बाद franchise ने अब नए season से पहले coaching setup भी बदला है। Luke Williams को नया head coach बनाया गया है, जिन्होंने Lisa Keightley की जगह ली है।

अब Williams और Harmanpreet के सामने October auction में squad की कमजोर कड़ियों को भरने की चुनौती होगी।
WPL 2027 का player auction 28 October को Kochi में होगा, जबकि tournament 14 January से 7 February 2027 तक खेला जाएगा।

Share this Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *