Ben Stokes Nightclub Incident: England cricket में एक बार फिर off-field controversy ने तूफान खड़ा कर दिया है। Ben Stokes और Gus Atkinson से जुड़े London nightclub incident में अब Saracens rugby academy player Totoa Auvaa का नाम सामने आया है। The Times की रिपोर्ट के मुताबिक 21 वर्षीय Auvaa उस late-night incident से जुड़े बताए जा रहे हैं, जो Chelsea के Rex Rooms nightclub में हुआ था।
ECB ने official statement में कहा है कि Ben Stokes और Gus Atkinson सोमवार तड़के nightclub में मौजूद थे, जहां एक incident हुआ। Board ने इसे team protocols breach से जुड़ा मामला बताया है और Cricket Regulator को इसकी जानकारी दे दी गई है।
कौन हैं Totoa Auvaa?
Reports के मुताबिक Totoa Auvaa Saracens rugby setup से जुड़े 21 वर्षीय Samoan player हैं। Telegraph ने भी रिपोर्ट किया है कि Saracens player involved in the late-night fracas is believed to be Totoa Auvaa.
The Times की रिपोर्ट के अनुसार, incident के दौरान कथित तौर पर एक punch Gus Atkinson की तरफ था, लेकिन ECB security staff member को चोट लगी। हालांकि, अभी जांच जारी है और किसी भी पक्ष की final culpability official investigation के बाद ही साफ होगी।
Table dispute से शुरू हुआ मामला?
Daily Mail Sport की रिपोर्ट के मुताबिक यह विवाद nightclub के VIP area में tables को लेकर disagreement से शुरू हुआ बताया जा रहा है। Stokes और Atkinson पहले England की New Zealand पर Lord’s Test जीत के बाद celebration में थे। बाद में वे Rex Rooms nightclub पहुंचे, जहां Saracens players भी अपनी end-of-season party के बाद मौजूद थे।
Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक England players पर Ashes tour के बाद से midnight curfew लागू था और यही curfew breach इस जांच का बड़ा आधार बना है।
Stokes और Atkinson को नहीं लगी चोट
Reports में कहा गया है कि Ben Stokes और Gus Atkinson को चोट नहीं लगी। लेकिन ECB security guard के injured होने की बात सामने आई है। The Times के मुताबिक security staff member को चोट लगने के बाद मामला और गंभीर हो गया।
ECB की जांच में सिर्फ brawl नहीं, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि team protocol क्यों टूटा और players midnight curfew के बाद nightclub में क्यों मौजूद थे।
दूसरे Test से बाहर हो सकते हैं Stokes और Atkinson
England और New Zealand के बीच दूसरा Test 17 जून से The Oval में खेला जाना है। Reuters के मुताबिक ECB squad announcement से पहले further information जुटा रहा है और decision investigation के बाद लिया जाएगा।
Guardian ने रिपोर्ट किया है कि disciplinary action की स्थिति में Harry Brook temporary captaincy संभाल सकते हैं।
England cricket की image पर बड़ा झटका
यह incident England cricket के लिए इसलिए भी गंभीर है क्योंकि हाल के समय में team discipline और drinking culture को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। Reuters और Guardian दोनों ने पिछली Ashes series, Noosa break और Harry Brook से जुड़े late-night controversy का जिक्र करते हुए इसे England cricket culture debate से जोड़ा है।
ECB पहले ही team discipline को मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में captain Ben Stokes का नाम फिर nightclub controversy में आना board के लिए बड़ा headache बन गया है।
Stokes का पुराना nightclub controversy connection
Ben Stokes इससे पहले भी nightclub-related controversy में फंस चुके हैं। 2017 Bristol nightclub fight के बाद वह 2017-18 Ashes से बाहर रहे थे, हालांकि 2018 में court ने उन्हें affray charge से cleared कर दिया था। Reuters ने अपनी report में इस पुराने episode का भी जिक्र किया है।
