बाबर आजम ने चुनी अपनी ODI वर्ल्ड XI, भारतीय खिलाड़ियों को किया बाहर; फैंस हुए हैरान!

पेशावर जाल्मी के कप्तान और पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस समय PSL में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से चर्चा में हैं। लेकिन इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनकी चुनी हुई ‘बेस्ट ODI वर्ल्ड XI’ है। PSL फाइनल से ठीक पहले एक इंटरव्यू के दौरान बाबर आजम ने अपनी ड्रीम टीम चुनी, जिसमें उन्होंने एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दी है।

क्या है बाबर आजम की बेस्ट ODI XI?
बाबर ने अपनी इस टीम में किसी भी देश से अधिकतम दो खिलाड़ियों को चुनने का नियम रखा था। उनकी टीम में जो नाम शामिल हैं, वे इस प्रकार हैं:

शीर्ष क्रम: मिशेल मार्श, ट्रेविस हेड, एडेन मार्कराम

मध्यक्रम: मोहम्मद रिजवान, रचिन रवींद्र, हैरी ब्रुक

ऑलराउंडर/गेंदबाज: मिशेल सेंटनर, राशिद खान, जोफ्रा आर्चर, शाहीन अफरीदी, कगिसो रबाडा

12वें खिलाड़ी: बाबर आजम

Image

विराट, रोहित और बुमराह बाहर, भारी आलोचना

यह चुनाव क्रिकेट जगत के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम ने ICC टूर्नामेंटों (जैसे 2023 वर्ल्ड कप फाइनल और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी) में शानदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज, जो पिछले कई सालों से पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उनका टीम में न होना क्रिकेट फैंस को हैरान कर रहा है।

PSL 2026 फाइनल पर नजरें

विवादों से दूर, बाबर आजम का पूरा ध्यान अब रविवार को होने वाले PSL 2026 फाइनल पर है। बाबर की कप्तानी में पेशावर जाल्मी ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और वे 11 में से 9 मैच जीतकर खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में फाइनल में उतरेगी। फाइनल में जाल्मी का मुकाबला मार्नस लाबुशेन की हैदराबाद किंग्समैन से होगा।

Share this Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *