भारत के Asian Games 2026 अभियान की शुरुआत निराशाजनक रही। Aichi-Nagoya में पहली बार Asian Games का हिस्सा बने Teqball में भारत की men’s doubles जोड़ी Declan Marshall Gonsalves और Mohamed Anas Imran Beg group stage से आगे नहीं बढ़ सकी। भारतीय जोड़ी अपने दोनों मुकाबले 0-2 से हारकर medal race से बाहर हो गई।
यह नतीजा इसलिए भी निराशाजनक है क्योंकि Gonsalves और Beg कोई अनुभवहीन जोड़ी नहीं है। दोनों ने 2024 Teqball World Championships में men’s doubles bronze जीता था। यह World Championships में भारत का Teqball में पहला medal था।
Vietnam के खिलाफ करीबी शुरुआत
भारत का पहला मुकाबला Vietnam के Truong Giang Ba और Anh Khoa Le के खिलाफ था। पहले set में भारतीय जोड़ी ने कड़ी चुनौती दी और score 10-10 तक बराबर था। लेकिन अंतिम दो points Vietnam ने जीत लिए और set 12-10 से अपने नाम किया। दूसरे set में भी भारत वापसी नहीं कर पाया और Vietnam ने इसे 12-8 से जीतकर मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया।
South Korea के खिलाफ भी 0-2 से हार
इसके बाद भारत के सामने South Korea के Lee Jun-suk और Lee Tae-been थे। इस मुकाबले में Korean pair ने शुरुआत से दबाव बनाया। पहला set South Korea ने 12-4 और दूसरा 12-7 से जीत लिया। इसके साथ Gonsalves-Beg अपने दोनों group matches हारकर Group B में आखिरी स्थान पर रहे और quarterfinal में जगह नहीं बना सके। इसके बाद भारत के सामने South Korea के Lee Jun-suk और Lee Tae-been थे।
इस मुकाबले में Korean pair ने शुरुआत से दबाव बनाया। पहला set South Korea ने 12-4 और दूसरा 12-7 से जीत लिया। इसके साथ Gonsalves-Beg अपने दोनों group matches हारकर Group B में आखिरी स्थान पर रहे और quarterfinal में जगह नहीं बना सके।
दिलचस्प बात यह है कि इसी South Korean team के Lee Jun-suk men’s singles में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह लगातार मुकाबले जीतकर semifinal तक पहुंच चुके हैं।
भारत का Teqball अभियान अभी खत्म नहीं
Men’s doubles में हार का मतलब यह नहीं है कि Teqball में भारत की पूरी चुनौती खत्म हो गई है। भारत ने Asian Games के लिए सिर्फ तीन Teqball players भेजे हैं, Mohamed Anas Imran Beg, Declan Gonsalves और Quimcy Dsouza। भारत तीन events में हिस्सा ले रहा है।
Gonsalves का अभियान समाप्त हो गया है, लेकिन Anas Beg mixed doubles में Quimcy Dsouza के साथ उतरेंगे, जबकि Quimcy women’s singles में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Teqball Aichi-Nagoya 2026 में पहली बार Asian Games programme का हिस्सा बना है। यहां men’s singles, women’s singles, men’s doubles, women’s doubles और mixed doubles; कुल पांच medal events आयोजित किए जा रहे हैं।
