IPL 2026 Eliminator में 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने ऐसी पारी खेली, जिसने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट को चौंका दिया। New Chandigarh में Sunrisers Hyderabad के खिलाफ Rajasthan Royals के इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।
वैभव शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी इस पारी ने Rajasthan Royals को Qualifier 2 में पहुंचा दिया। RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243/8 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में SRH की टीम 196 रन तक ही पहुंच सकी और Rajasthan ने मुकाबला 47 रन से जीत लिया।
Cummins भी बोले- ज्यादा option नहीं था
SRH captain Pat Cummins ने खुद माना कि Vaibhav Sooryavanshi जैसे बल्लेबाज के खिलाफ bowlers के पास ज्यादा options नहीं बचते। Cummins ने शुरुआत में yorker plan अपनाया था, लेकिन जैसे ही length थोड़ी miss हुई, Vaibhav ने गेंद को boundary के बाहर भेजना शुरू कर दिया।
Vaibhav ने अपनी 97 रन की पारी में Cummins के खिलाफ ही 31 रन बनाए। Cummins के एक over में उन्होंने 4, 6, 6, 6 की मार लगाई। Match के बाद Cummins ने कहा कि pitch अच्छी थी, लेकिन margins बेहद छोटे थे। अगर yorker थोड़ी भी miss हुई, तो Vaibhav ने उसे नहीं छोड़ा।
Fastest IPL hundred से सिर्फ 3 रन दूर
Vaibhav Sooryavanshi के पास IPL history का सबसे तेज शतक लगाने का मौका था। IPL में fastest century का record Chris Gayle के नाम है, जिन्होंने 2013 में Pune Warriors के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाया था।
Vaibhav 28 गेंदों पर 97 रन बनाकर Gayle के record के बेहद करीब थे। लेकिन Mohsin Khan की short ball को uppercut करने की कोशिश में वह deep third पर catch आउट हो गए।
शतक भले छूट गया, लेकिन innings ऐसी थी कि stadium से लेकर dugout तक हर कोई खड़ा होकर तालियां बजा रहा था।
टूटे कई बड़े record
Vaibhav Sooryavanshi ने इस innings में कई बड़े records अपने नाम किए।
उन्होंने IPL 2026 में अपने sixes की संख्या 60 से आगे पहुंचा दी और Chris Gayle के एक season में 59 sixes के record को पीछे छोड़ दिया।
इसके साथ वह IPL season में 600+ runs बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए।
उन्होंने IPL playoffs में 16 गेंदों में fifty लगाई। यह IPL playoff history की joint-fastest fifty है। इससे पहले Suresh Raina ने 2014 में 16 गेंदों पर fifty लगाई थी।
Powerplay में छक्कों की बारिश
Vaibhav ने SRH के खिलाफ powerplay में ही match का रुख बदल दिया। उन्होंने पहले छह overs में 8 छक्के लगाए। यह IPL history में powerplay के अंदर किसी innings में सबसे ज्यादा sixes का record है।
इससे पहले Sanath Jayasuriya, Jos Buttler, Jonny Bairstow और Abhishek Sharma जैसे बल्लेबाज powerplay में 7 sixes लगा चुके थे, लेकिन Vaibhav ने 8 छक्कों के साथ सबको पीछे छोड़ दिया।
Uncapped batter का नया बादशाह
Vaibhav Sooryavanshi(680*) ने इस season uncapped batter के तौर पर भी बड़ा record बनाया। उन्होंने IPL 2026 में 654 से ज्यादा runs बनाकर Yashasvi Jaiswal, Shaun Marsh, Riyan Parag और Prabhsimran Singh जैसे नामों को पीछे छोड़ दिया।
एक season में uncapped batter द्वारा सबसे ज्यादा runs के मामले में अब Vaibhav सबसे ऊपर हैं।
Archer बोले- 150 भी बना सकता है
RR pacer Jofra Archer ने Vaibhav की तारीफ करते हुए कहा कि वह T20 cricket में बड़े शतक बनाने की क्षमता रखते हैं। Archer के मुताबिक, जब Vaibhav इतने runs बनाते हैं तो bowlers के पास defend करने के लिए बड़ा total होता है। उन्होंने कहा कि Vaibhav 150 तक भी जा सकते हैं।
Qualifier में Archer ने भी RR के लिए बड़ा impact डाला। उनके शुरुआती wickets ने SRH की chase को पटरी से उतार दिया।
Parag का simple formula -उसे अकेला छोड़ दो
RR captain Riyan Parag ने Vaibhav को लेकर बेहद दिलचस्प बात कही। Parag ने कहा कि team और coaches Vaibhav से ज्यादा बातें नहीं करते, क्योंकि वह अपने natural game में ही सबसे खतरनाक हैं।
Parag ने कहा, “हम उससे ज्यादा बातचीत नहीं करते। उसे बस अकेला छोड़ देते हैं, उसे जाकर enjoy करने देते हैं। उसे batting पसंद है, इसलिए हम nets में उसे खूब batting practice देते हैं और फिर वह मैदान पर जाकर अपना काम करता है।”
यही Vaibhav की batting का असली रहस्य भी लगता है। कोई extra pressure नहीं, कोई over-coaching नहीं ; बस natural hitting, fearless mindset और मैदान पर pure enjoyment.
अब Gujarat Titans से टक्कर
इस जीत के साथ Rajasthan Royals Qualifier 2 में पहुंच गई है, जहां उनका सामना Gujarat Titans से होगा। यह मुकाबला भी New Chandigarh में ही खेला जाएगा। RR के लिए यह venue अब lucky साबित हो रहा है। Team ने यहां अब तक चार में चार मैच जीते हैं।
