निकोलस पूरन को सुपर ओवर में क्यों भेजा? ऋषभ पंत पर जमकर भड़के डेल स्टेन
Last Updated:April 27, 2026, 11:08 IST
निकोलस पूरन का इंडियन प्रीमियर लीग सुपर ओवर में खराब रिकॉर्ड उनके लिए मुसीबत बन गया. कोलकाता को खिलाफ उनको लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस निर्णायक ओवर में बल्लेबाजी करने भेजने की आलोचना हो रही है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी सवाल उठाया है.
ऋषभ पंत पर भड़के डेल स्टेन, पूछा निकोलस पूरन को सुपर ओवर में क्यों भेजा
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की सुपर ओवर में कोलकाता के खिलाफ हार के बाद टीम और कप्तान ऋषभ पंत की काफी आलोचना हो रही है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने लखनऊ की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर निकोलस पूरन को बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा गया. रविवार, 26 अप्रैल को एकाना स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में एलएसजी को केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टीम अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई. पूरन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, उन्होंने सिर्फ नौ रन बनाए और सुपर ओवर में खाता भी नहीं खोल सके.
नियमित 20 ओवर के दौरान वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें आउट किया. सुपर ओवर में एक बार फिर चतुराई से सुनील नरेन ने उन्हें पवेलियन भेजा. आईपीएल इतिहास में पूरन अब तक तीन सुपर ओवर खेल चुके हैं और हर बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. इस सीजन में भी उनका संघर्ष जारी है, उन्होंने अब तक सिर्फ 82 रन बनाए हैं और उनका औसत 10.25 है.
स्टेन का मानना है कि पूरन की खराब फॉर्म को देखते हुए सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श, ऋषभ पंत या मुकुल चौधरी जैसे अन्य विकल्पों को आजमाना चाहिए था. “आईपीएल में निकोलस पूरन के लिए तीन सुपर ओवर, तीन बार जीरो पर आउट. क्या आप किसी और को भेजते? जरूर. आपके पास मिच मार्श, ऋषभ पंत और मुकुल चौधरी जैसे खिलाड़ी हैं. पूरन की हालिया फॉर्म को देखते हुए और भी विकल्प थे. उन्होंने इस सीजन में 30 या 40 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं, मुझे सटीक आंकड़े नहीं पता, लेकिन सुपर ओवर में पहली ही गेंद पर उन्हें रन बनाने के लिए भेजना लगभग अपराध जैसा फैसला है,” स्टेन ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा.
‘ऐसी गलतियों की गुंजाइश नहीं’
अपने टी20 करियर में पूरन पांच सुपर ओवर में से चार बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. एक बार सिर्फ एक रन बना सके. उन्हें सुनील नरेन के खिलाफ भी वही हुआ. 2014 में कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक सुपर ओवर में भी उन्हें आउट किया था. स्टेन का मानना है कि पूरन की फॉर्म इतनी खराब है कि शायद अब उन्हें खुद पर भी भरोसा नहीं रहा.
Bowler’s reply, right away
Varun Chakaravarthy celebrates sending back Nicholas Pooran after getting hit for a six
स्टेन ने कहा, “जब जीत की सख्त जरूरत हो, तो आप ऐसे बल्लेबाज को नहीं भेजते जिसने पूरे सीजन कुछ खास नहीं किया हो. आपको उन खिलाड़ियों के साथ जाना चाहिए जो अच्छी फॉर्म में हैं, जिन पर आपको भरोसा है कि वे बड़े शॉट लगा सकते हैं या कम से कम टीम के लिए रन बना सकते हैं. मुझे नहीं लगता कि निकोलस पूरन खुद भी मानते हैं कि वे अभी रन बना सकते हैं, उनकी फॉर्म बहुत खराब चल रही है,”
About the Author
Viplove Kumarchief sub editor
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 27, 2026, 11:08 IST
